रविवार, 27 दिसंबर 2009
झारखण्ड में सीबू सोरेन की सरकार बनेगी बीजेपी के गले की फांश
झारखण्ड में सीबू सोरेन की सरकार बनवा कर बीजेपी वही गलती कर रही है जो यूपी में मायावती को बार बार समर्थन देकर की थी, जनता ने आपको विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है तुम सोनिया गाँधी के नेतृत्व में पले हुए भ्रस्ट नेता को सी एम बनाकर क्या सन्देश दे रहे हो, कांग्रेस ने तो लालू सीबू से पीछा छुडा लिया, अब बीजेपी यूपी वाली गलती दोहरा रही है, जब यूपी की जनता की तरह झारखण्ड की जनता भी बीजेपी को नमस्ते कर लेगी तब पता चलेगा
गुरुवार, 24 दिसंबर 2009
झारखण्ड में घोटाले के धन से चुनाव जीत कर फिर नया घोटाला करने के लिए मिली सत्ता
झारखण्ड की जनता ने एक बार फिर राज्य को चोरो के हवाले कर दिया, लोकतंत्र अब देश को खाने लगा है ,यहाँ दो दलीय प्रणाली की जरुरत है जिससे दुकाने बंद हो और जनता का पैसा जनता पर खर्च हो, विधायक एमपी खरीदने पर न हो , सविधान में संशोधन हो और सभी दलों को दो दलों के दायरे में लाया जाये, जिसे बीजेपी पसंद नहीं वो कांग्रेस को और जिसे कांग्रेस पसंद नहीं वो बीजेपी को वोट दे , साथ ही दोनों के प्रत्याशी को नापसंद करने पर किसी को भी वोट नहीं का विकल्प दिया जाये, तभी इस देश का भला होगा वर्ना घोटाले के धन से चुनाव जीत कर आने वाले नेता फिर नया घोटाला करने के लिए सत्ता के साथ खड़े होते रहेंगे जनता आटे दाल के भाव को रोती रहेगी.........
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
