गुरुवार, 21 जनवरी 2010

हिम्मत है तो हिंदी फिल्मे बनाने पर बैन करे महाराष्ट्र सरकार

महारास्ट्र की कांग्रेस सरकार भी देश को तोड़ने की कसम खाकर बैठे राज ठाकरे के पद चिन्हों पर चलने लगी है,अब केवल मराठी  जानने वालो को ही देगी टेक्सी चलने की अनुमति, यह सब वर्षो से अपना देश समझ कर वहां रह रहे उत्तर भारतियो के खिलाफ किया जा रहा है ,अगर महारास्ट्र सरकार में हिम्मत है तो मुंबई में हिंदी फिल्मे बनाने पर रोक लगाए, केवल मराठी फिल्म बनने दे, फिर देखे कौन मुंबई जैसी जल्दी ही समुन्द्र में डूब जाने वाली बेकार जगह कौन जाना चाहेगा, यूपी के अमिताभ और दिल्ली के शाहरुख़ खान को वापस भेजे, पजाब के मनमोहन सिंह को महारास्ट्र में न घुसने दे जब तक वो मराठी न सीख ले, हिंदी है हम वतन है हिंदोस्ता हमारा पंक्ति गीत से निकलवा दे सोनिया गाँधी, या फिर अपनी इस देश विरोधी महारास्ट्र सरकार व राज ठाकरे जैसे लोगो पर नियंत्रण करे वर्ना देश की अखंडता के लिए दिया गया इंदिरा राजीव का बलिदान बेकार जायेगा

1 टिप्पणी:

  1. दीपक जी शायद ये इस देश की सबसे बडी विडंबना है कि इतने वर्षों बाद भी ये सब चल रहा है ,और सबसे बडा अफ़सोस कि इसे चलने दिया जा रहा है , रही हिम्मत की बात तो ये तो पूर्ण कायरता है

    जवाब देंहटाएं