सोमवार, 22 फ़रवरी 2010

कांग्रेस का हाथ गरीब के साथ??

देश की गरीब जनता आटा, दाल,चीनी को जानती है पाकिस्तान जैसी टेडी पूंछ से वार्ता का नतीजा पहले से ही देश की जनता को पता है,इस सरकार से पहले 18 रूपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी  44 रूपये बिक रही है और सोनिया के प्रधान मंत्री अर्थ शास्त्री कहे जाने वाले सरदार मनमोहन सिंह को जबरन ये देश झेल रहा है,उधर .सोनिया, राहुल,प्रियंका राज परिवार बनकर सरकारी ऐशोआराम का मज़ा लूट रहे है, कहाँ गया कांग्रेस का हाथ गरीब के साथ????? आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस का विकल्प तैयार न हो पाने से देश की ऐसी दुर्गति हो रही है, इस देश का भाग्य लार्ड माउन्टबेटन की पत्नी की कलम से लिखवाने वाली कांग्रेस आज तक देश को पतन की और ले जाने में जुटी है, देश का गरीब आदमी पिस रहा है और कांग्रेस के चमचा संस्कृति के लोग चाहते है की संसद में महंगाई पर बात न हो तुम मरो और हम उफ़ भी न करे.......  

1 टिप्पणी:

  1. जनता की इच्छा पूरी हो रही है. किसी समय प्याज के मंहगे हो जाने पर सरकार बदल गयी, आज सब कुछ मंहगा है, लेकिन फिर भी.......

    जवाब देंहटाएं